पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए एसएमओ ने बनाई विशेष रणनीति

झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए एसएमओ ने बनाई विशेष रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टाफ से मीटिंग कर दी जरूरी हिदायतें, कहा सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेल्थ रिपोर्टर | खन्ना

सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश भर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डाक्टरों पर रोक के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी इन डाक्टरों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है। मेडिकल लीव के बाद ड्यूटी पर लौटे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मानूपुर के एसएमओ डॉ. मनोहर लाल ने सोमवार को अपने स्टाफ से मीटिंग कर उन्हें जरूरी हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग फर्जी डिग्रियों या बिना किसी डिग्री के गांवों में बैठकर लोगों का इलाज कर रहे हैं, उन पर शिकंजा कसा जाएगा। बहुत जल्द इस संबंध में स्पेशल टीमें बनाई जा रही हैं, जो इलाके में चेकिंग करके झोलाछाप डाक्टरों का बिस्तर गोल करेंगी। साथ ही साथ झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। इसके अलावा एसएमओ ने सीएचसी में डिलिवरियां बढ़ाने, लोगों का बेहतर इलाज करने संबंधी हिदायतें भी दीं। यहां डॉ. रुबीना, डॉ. मधुर, फार्मासिस्ट बलवीर सिंह, नर्सिंग सिस्टर हरविंदर सिंह, चीफ फार्मासिस्ट लक्ष्मण सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरमिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...