वॉर्ड 19 में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करवाई
खन्ना| पोषण दिवस पर वार्ड नंबर 19 की आंगनबाड़ी में पार्षद रूबी भाटिया और अकाली नेता हरजीत सिंह भाटिया ने गर्भवती महिलाओं गोद भराई की रस्म करवाई वहीं छोटे बच्चों को खुराक संबंधी जागरूक किया। पार्षद रूबी भाटिया ने पोषण दिवस पर मौके पर मौजूद सभी को अपना कर्तव्य निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई। सीडीपीओ आफिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए पार्षद पति हरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है, हमें बेटी पर हमेशा मान रहना चाहिए। इस मौके पर बच्चों को फल फ्रूट भी वितरित किए गए। इस मौके पर कुलवंत सिंह, परमजीत सिंह, भजन सिंह, मधू रानी, अमन दीप, ज्योति, सुखविंदर कौर, हरजीत सिंह, लखवीर कौर, मनवीर कौर, असमीन कौर, पार्थ, मोनिका, कांता रानी के अलावा अन्य मौजूद थे।