फगवाड़ा घटना की निंदा की, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
खन्ना| डॉ अंबेदकर मिशन सोसाइटी की बैठक अध्यक्ष जसवंत सिंह मित्र की अध्यक्षता में हुई, जिसमें फगवाड़ा में हुई घटना की निंदा की गई। बैठक के बाद सोसाइटी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र तहसीलदार गुरमंदर सिंह को सौंपा गया। सोसाइटी के सुमन कुमार सोमा ने बताया कि फगवाड़ा में अंबेडकर सेना मूल निवासी की ओर से प्रशासन की ओर मंजूरी लेकर डॉ. अंबेडकर जी का जन्मदिवस मनाने की तैयारियां की थीं। मेन चौक का नाम संविधान चौक रखने को लेकर पहले ही प्रशासन से लिखती रूप में प्रवानगी ली हुई थी। इसके बाद हुई हिंसा की सोसाइटी कड़ी निंदा करती है। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की कि अारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले में घायल हुए युवाओं का इलाज सरकार करवाए। इन लोगों ने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संघर्ष होगा। यहां सोहन सिंह सांपला, रविंदर सिंह बब्बू, धर्मवीर सिंह, दिलबाग सिंह, बलविंदर सिंह जस्सल, अमनप्रीत, लाल सिंह और अमनप्रीत सिंह मौजूद थे।