एसपी की अगुवाई में चलाया तलाशी अभियान
खन्ना| खन्ना पुलिस ने आपराधिक और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के मकसद से सोमवार को स्पेशल तलाशी अभियान चलाया। एसपी (आई) जसबीर सिंह ने ललहेड़ी रोड चौक में वाहनों की तलाशी ली। उनके साथ ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रविंदर कुमार भी थे। एसपी ने कहा कि एसएसपी नवजोत सिंह माहल के निर्देशों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। लोगों के जान माल की रक्षा करना पुलिस का फर्ज है।