पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुखबीर बादल के ओएसडी की चन्नी से बंद कमर में मीटिंग

सुखबीर बादल के ओएसडी की चन्नी से बंद कमर में मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी हरदीप सिंह भमरा यूथ आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया (वाईओआई) के राष्ट्रीय प्रधान जतिंदर कपूर सलेकी के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब सीवरेज बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह चन्नी से बंद कमरे में मीटिंग करके शहर की सियासत पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार भमरा ने खन्ना हलके में अकाली दल में गुटबंदी को लेकर चन्नी से चर्चा करते हुए इसका ठोस हल निकालने पर भी विचार किया। वहीं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दोनों में विचार विमर्श भी हुआ। चन्नी ने भमरा को भरोसा दिलाया कि वे हाईकमान के निर्देशों पर पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। इस मौके पर गुरप्रताप सिंह, रविंदर सिंह, हरविंदर नीटा भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...