रात भर मां की भेंटों पर जमकर नाचे भक्त, झांकियों ने मोहा मन
गुरु कृपा वेलफेयर क्लब ने चीमा चौक के पास कराया 5वां विशाल भगवती जागरण
सिटी रिपोर्टर | खन्ना
गुरु कृपा वेलफेयर क्लब खन्ना की तरफ से चीमा चौक के पास 5वां विशाल भगवती जागरण कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ज्वाला जी से लाई गई माता की ज्योति को क्लब के सदस्यों ने प्रज्जवलित किया। स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने जागरण में विशेष तौर पर हाजिरी लगाई। अरफ निगाहें और राज हंस ने भेंटे गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। रात भर मां की भेंटों पर भक्त झूमते रहे और झांकियों ने भी मन मोहा। इस मौके पर मुखत्यार सिंह, सुशील कुमार, दविंदर सिंह, रविंदर सिंह, जगदीश कुमार दीशा, नितिन कुमार, वरुण कुमार शंटी, हरीश महेंद्रू, दलजीत सिंह जौनी, गुरप्रीत सिंह, वरिंदर मैनरो, अमित धीर, कुलविंदर सिंह भी मौजूद रहे।