कठुआ, उन्नाव दुष्कर्म के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा
अहमदगढ़।- कठुआ में आठ वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसके आरेापियों को सजा दिलाने के लिए आज अहमदगढ़ में भगत सिंह चौक पर कैंडल मार्च निकाल कर धरना दिया गया। इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां रिषी जोशी, विकास शर्मा, नवजोत सिंह, नगर पालिका के प्रधान सराज मोहम्मद, पार्षद कमलजीत सिंह, पार्षद संदीप थापर, इसा मोहम्मद, तेजी शर्मा, असलम अफरीदी, हनीफ खान, यशपाल और कपिला मौजूद थे।