खन्ना|संत बाबा केहर दास की स्पोर्ट्स क्लब द्वारा संत बाबा करम सिंह जी की याद को समर्पित क्रिकेट टूर्नामेंट करतारपुर गांव में कराया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 23 मई से शुरू होकर 27 मई तक चलेगा। इसमें इलाके की कई नामी क्रिकेट एकेडमियां भिड़ेंगी। जिस कारण मैच रोचक होंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन संत बाबा सतनाम सिंह सिद्धसर भीखी खटड़ा वाले करेंगे। क्लब के गुरविंदर सिंह, लाली, अरविंदर सिंह, पुषपिंदर सिंह ने बताया कि पहला इनाम 25 हजार रुपए, दूसरा इनाम 15 हजार रुपए, तीसरा व चौथा इनाम 2100 रुपए रखा गया है। साथ ही विजेताओं को ट्राफियां देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बेस्ट बालर व बेस्ट बेट्समैन को 3100 रुपए नकद इनाम मिलेंगे। मैन आफ दि सीरीज 7100 रुपए नकद इनाम के साथ ट्राफी होगी।