खन्ना| एएस काॅलेज फार वुमन का पीजीडीसीए पहले सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसमें हरमिंदर कौर ने 84.88 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला, दीक्षा ने 77.55 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और जगदीप कौर ने 74.44 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डा. मीनू शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है। इस मौके पर राजीव राय मेहता, सुशील शर्मा, बीके बत्रा, तेजिंदर शर्मा के अलावा अन्य मौजूद थे।
हरमिंदर कौर
दीक्षा
जगदीप कौर