खन्ना| शहर के समराला रोड पर दाऊदपुर गांव के पास स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में डूडलिंग और पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन कराया गया। इसकी अगुवाई स्कूल के चेयरमैन सुरिंदर शाही, मैनेजर अंजू भाटिया, प्रिंसीपल नीतू शर्मा ने की। स्कूल के बच्चों ने कंपीटिशन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बच्चों की कला उभर कर बाहर आई। प्रिंसीपल नीतू शर्मा ने बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाए। उन्होंने कहा कि ऐसे कंपीटिशन जहां बच्चों को अपनी कला उभारने के अवसर प्रदान करते हैं, वहीं कला निखारने के मौके भी मिलते हैं। ऐसे कंपीटिशन स्कूल में समय समय पर होते रहेंगे।