खन्ना| टैक्नीकल सर्विसेज यूनियन सब यूनिट भड़ी का चुनाव मंडल प्रधान मुकेश कुमार, सेक्रेटरी लखवीर सिंह, कैशियर मनजीत सिंह की निगरानी में हुआ। चुनाव प्रोग्राम में सुखविंदर सिंह सर्कल प्रधान और मक्खन सिंह सेक्रेटरी विशेष तौर पर पहुंचे। सर्वसम्मति से गुरप्रीत सिंह को प्रधान, परमिंदर सिंह को उप प्रधान, जतिंदर सिंह को सेक्रेटरी, जगजीवन लाल को असिस्टेंट सेक्रेटरी, लखवीर सिंह को कैशियर चुना गया। इस मौके पर कृष्ण सिंह, अभिषेक कोहरा, रंजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह भी मौजूद रहे।