पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘पत्थरबाजों पर कार्रवाई करे जेएंडके सरकार’

‘पत्थरबाजों पर कार्रवाई करे जेएंडके सरकार’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| शिवसेना हिंदुस्तान की मीटिंग मजदूर सेना के पंजाब चेयरमैन चंद्रदेव सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई, जिसमें पंजाब उपप्रधान अनुज गुप्ता, पंजाब सचिव ललित शर्मा और मजदूर शाखा के जिला चेयरमैन रामचंद्र सिंह ने शिरकत की। अनुज गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा किए गए हमले में युवा शहीद हुआ है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने जेएंडके सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश में एकता अखंडता व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए। मजदूर शाखा के चंद्रदेव सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाने का प्रबंध किया जाना चाहिए। इस मौके पर लच्छूराम, प्रदीप कुमार, प्रिंस सिंह, अजय, हैप्पी बत्रा, हरीश, हैप्पी, अमित कुमार के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...