खन्ना| शिवसेना आजाद की बैठक राष्ट्रीय सचिव राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नरेश शर्मा को शिवसेना आजाद शहरी का उपप्रधान चुना गया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजों को इतनी छूट मिली हुई है कि सेना और सैलानियों पर हमल कर रहे हैं। सेना को इन्हें सबक सिखाने के लिए खुली छूट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस में भी कभी ऐसा ही होता था लेकिन जब भीड़ में ग्रेनेड फेंके जाने लगे तो सेना ने कार्रवाई की जिसके बाद दोबारा किसी की हिम्मत नहीं हुई। इस मौके पर विजय मदान, काला मिस्त्री, रिंटू कोहली, भोला राजपूत, हरिओम शर्मा के अलावा अन्य मौजूद थे।