पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने शेड्यूल अनुसार बिजली देने की मांग की

ग्रामीणों ने शेड्यूल अनुसार बिजली देने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगमग योजना में शामिल सरगथल गांव में बिजली निगम द्वारा 13 घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवधि के दौरान भी अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया और निगम अधिकारियों से शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई देने की मांग की है।

गांव निवासी बीरसिंह, रणधीर, रामेहर मलिक, रामेहर ठेकेदार, मदन सिंह, सुखबीर, कृष्ण, धर्मबीर मलिक, पोलराम, कृष्णा, रोशनी, बबली, ओमी, संतोष और मूर्ति देवी ने बताया कि गांव में गत सप्ताह से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। गांव में शाम को सात बजे से सुबह सात बजे तक बिजली देने का शेड्यूल है, लेकिन रात के समय काफी बार कट लगाए जाते हैं। कट आधा घंटा से एक घंटा का होता है। जिससे ग्रामीणों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बिजली के अघोषित कटों से बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन मे 11 से 2 बजे तक बिजली का समय निर्धारित किया गया है। दिन में भी अघोषित कट लगते है। इससे ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों को पशुओं को चारे और पानी के लिए असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बिजली की शिकायत के लिए कई बार पावर हॉऊस में गए। जब भी कर्मचारियों से शिकायत की तो उनका एक ही जवाब होता है कि पंचकूला से शेड्यूल निर्धारित होता है।

खबरें और भी हैं...