‘आउटसोर्स कर्मचारी नहीं देंगे शपथ-पत्र’
खानपुर कलां | बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में मंगलवार को आउट सोर्स कर्मचारियों ने मीटिंग की और ठेकेदार द्वारा नए शपथ पत्र और वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र मांगने का विरोध किया। मीटिंग की अध्यक्षता बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज आउट सोर्स कर्मचारी यूनियन के प्रधान जसबीर सिवाना ने की। प्रधान का आरोप है कि नया ठेकेदार कर्मचारियों की हटाकर दूसरे कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। कर्मचारियों को हटाने के लिए विभिन्न प्रकार की तरीके अपना रहा है। कर्मचारियों से नए शपथ पत्र मांग रहा है। जिसमें लिखवाया जा रहा है कि ठेकेदार कर्मचारियों को किसी भी समय निकाल सकता है। जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। कर्मचारियों ने शपथ न देने का निर्णय लिया है। मीटिंग में अशोक, मुकेश, सीमा, कविता, संदीप, मंदीप, रशमी, मीणा, कर्मपाल, आनंद, सरोज, पूजा, अनीता, रशमी, राजू, अनिल आदि उपस्थित थे।