पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जब इलाज फ्री है तो फिर पार्किंग फीस किस लिए

जब इलाज फ्री है तो फिर पार्किंग फीस किस लिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला मेडिकल कॉलेज में करीब 16 माह बाद फिर से पेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। पार्किंग का कार्य प्राइवेट एजेंसी को दिया गया है। पार्किंग पेड किए जाने का मरीजों ने विरोध किया है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में इलाज फ्री है तो फिर पार्किंग फीस किसलिए? उन्होंने सरकार ने पार्किंग फ्री किए जाने की मांग की है। कॉलेज में पेड पार्किंग मंगलवार से शुरू की गई है। पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के रेट भी निर्धारित किए गए हैं। बाइक के 10 रुपए और कार के 20 रुपए निर्धारित किए गए हैं। कॉलेज परिसर में बनाई गई पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर चालक को रेट के हिसाब से रुपए देने होंगे। मेडिकल कॉलेज पहुंचे लोगों का कहना है कि पेड पार्किंग शुरू करना गलत है। जब सरकार द्वारा इलाज फ्री किए जाने की घोषणा की जाती है तो पार्किंग भी फ्री होनी चाहिए। कॉलेज में लोग गाड़ी में मरीज को लेकर आते हैं। यहां पर पहुंचने के बाद कर्मचारी पार्किंग के रुपए मांगते हैं। यदि कोई मना करता है तो उसके साथ ठेकेदार के कर्मचारी दुर्व्यवहार करते हैं। इससे कई बार दोनों के बीच टकराव की स्थिति हो जाती है।

पेड पार्किंग समस्या

मेडिकल कॉलेज में 16 माह बाद फिर पेड पार्किंग की गई शुरू, बाइक के 10 और कार के 20 रुपए निर्धारित किए

खानपुर कलां . मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में बाइक सवार से फीस लेते कर्मी।

जनवरी 2017 में की थी फ्री पार्किंग

कॉलेज में बीते कई वर्ष पहले पेड पार्किंग थी। पार्किंग को लेकर ठेकेदार के कर्मचारी और लोगों के बीच कहासुनी होती रहती थी। मरीजों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत पुलिस और कॉलेज अधिकारियों को की जाती थी। कॉलेज प्रशासन ने मुख्यालय के आदेशों पर एक जनवरी 2017 से पार्किंग को फ्री कर दिया था। परंतु करीब 16 माह बाद पार्किंग को फिर से पेड कर दिया है।

भाई कॉलेज में भर्ती हैं। प्रतिदिन खाना लेकर आता हूं। बाइक पार्किंग में खड़ी करके वार्ड में चला गया। जब वापस जाने लगा तो पार्किंग फीस मांगनी शुरू कर दी। पूछने पर कर्मचारियों ने बाइक से चाबी निकाल ली। जबकि न तो पेड पार्किंग का बोर्ड लगाया हुआ है और न ही कॉलेज प्रशासन की तरफ से बताया गया कि पार्किंग पेड कर दी गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी। \\\'\\\' पवन, निवासी खेडी ।

मेडिकल कॉलेज में पहले फ्री पार्किंग थी, लेकिन इसे पेड कर दिया गया है। कर्मचारी वाहन खड़ा करने की एवज में रुपए की मांग करते हैं। जब कॉलेज में मरीजों को दवा और अन्य सुविधाएं फ्री मिलती हैं तो फिर पार्किंग की सुविधा भी फ्री मिलनी चाहिए। सरकार को पेड पार्किंग बंद करनी चाहिए। मेडिकल में बीमार व उनके परिजन आते हैं वे पहले ही परेशान होते हैं। \\\'\\\' रविंद्र, निवासी खानपुर कलां ।

खबरें और भी हैं...