पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की वाल्व से खेत में फैला तेल, किसानों ने मांगा मुआवजा

चोरी की वाल्व से खेत में फैला तेल, किसानों ने मांगा मुआवजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर कलां| मथुरा-पानीपत तेल पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त करके तेल चोरी करने की घटनाएं बढ़ रही है। एक माह में दूसरी बार पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किया गया है। यह तब है, जब लाइन की सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए हुए हैं। गार्ड को लगातार पाइप लाइन की निगरानी रखने के लिए गश्त किए जाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जिस तरह से घटनाएं बढ़ी हैं, उससे गश्त पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। जौली गांव में हुई घटना की जानकारी अधिकारियों तक ग्रामीणों ने पहुंचाई। वहीं बुधवार को ग्रामीणों ने कंपनी से किसान सुनील को मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में तेल भरने से फसल खराब हुई है।

आरोपियों ने जौली गांव में करीब दो फीट तक जमीन में खुदाई करके पाइप लाइन में वाल्व लगा दी थी। वहीं गैसकेट क्षतिग्रस्त होने से तेल सुनील के खेत में फैल गया था। बाद में कंपनी के अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो इंजीनियर की टीम खेत में पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू किया। लेकिन इस दौरान गश्त करते गार्ड नहीं पहुंचा।

खबरें और भी हैं...