खानपुर कलां | बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में भारत में शिक्षा का डिजिटलकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि शिक्षक को नई तकनीक के अनुसार स्वयं को अपडेट करना होगा। भारत विश्वगुरु अच्छे शिक्षकों के सहारे ही बन सकता है। बंसल ने कहा कि हमें शिक्षक और गुरु में अंतर को समझना होगा। आज गुरू शिष्य परंपरा को वापिस लाने की जरूरत है। कुलसचिव डॉ.ऋतु बजाज ने शिक्षको को पूरी निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में मानव संसाधन विकास केंद्र के निदेशक डॉ. नरेश भार्गव, रानी टोकस, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रवि भूषण आदि ने भी अपने विचार रखे।