पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को कई माह तक की मिल रही है वेटिंग

डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को कई माह तक की मिल रही है वेटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर गांव में स्थित है। ग्रामीण परिवेश में स्थित होने के कारण नए डॉक्टरों का मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने के प्रति रूझान कम है। बीते माह मेडिकल प्रशासन ने 66 सीनियर डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिए थे। इनमें से केवल 16 डॉक्टरों ने ही संस्थान में ज्वाइन किया है। साक्षात्कार के बाद 50 डॉक्टरों द्वारा ज्वाइन नहीं करने का मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्र ही माना जा रहा है। वहीं डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 2500 मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रत्येक विभाग में डॉक्टरों की कमी है। डॉक्टरों की कमी से मरीजों को वांछित सुविधाएं नहीं मिलती हैं। ओपीडी में जांच के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मरीजों द्वारा लंबे समय से डॉक्टरों की नियुक्ति करने की मांग की जा रही थी। मेडिकल प्रशासन ने मरीजों को राहत देने के लिए बीते माह साक्षात्कार कर 66 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए थे। इनमें से केवल 16 डॉक्टरों ने ही संस्थान को ज्वाइन किया है। इन डॉक्टरों ने संस्थान के 10 अलग-अलग विभागों में ज्वाइन किया है। अन्य डॉक्टर ज्वाइनिंग के लिए नहीं पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा संस्थान ज्वाइन नहीं करने का कारण मेडिकल कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में होना माना जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के अभाव के चलते डॉक्टरों का रूझान कम है।

खानपुर कलां. कॉलेज में ओपीडी में जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़ ।

खानपुर कलां. कॉलेज में ओपीडी में जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़ ।

खबरें और भी हैं...