पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरगथल में पानी निकासी नहीं होने गली में जलभराव,ग्रामीण परेशान

सरगथल में पानी निकासी नहीं होने गली में जलभराव,ग्रामीण परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरगथल गांव में पानी की निकासी समुचित ढंग से नहीं हो रही है। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में ही भरा रहता है। गली में पानी भरने से कीचड़ की समस्या पैदा हो गई है। कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गांव में पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

ग्रामीण राजू, कृष्ण, सुरेंद्र, रामकुमार, अजीत, पिंकी, आशु, संतोष, ज्योति, सुमित्रा, सुभाष, नरेश, रमेश, विशाल व राकेश का कहना है कि गांव की मुख्य गली में बीते कई दिनों से गंदा पानी व कीचड़ भरा हुआ है। हर समय पानी भरा रहने से गली की सफाई भी नहीं हो रही है। इससे गली में गंदगी बढ़ती जा रही है। गांव की मुख्य गली होने के कारण लोगों की आवाजाही अधिक होती है। कीचड़ व पानी के कारण लोगों को परेशानी होती है। दूसरा रास्ता नहीं होने पर लोगों को कीचड़ के अंदर से ही गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि गली में फैले कीचड़ से हर समय दुर्गंध आती रहती है। दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। वहीं गंदे पानी के कारण मच्छर भी पनप रहे हैं। मच्छरों से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्थ करने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

रामेहर मलिक, सरपंच, सरगथल का कहना है कि गांव में पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जल्दी ही लोगों को गलियों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

खानपुर कलां. सरगथल गांव में गली में भरा पानी ।

खबरें और भी हैं...