खानपुर. चिकित्सालय में घायलों का इलाज करते चिकित्सक।
खानपुर| बारां जिले के छीपाबड़ौद के तूमड़ा गांव से लग्न लेकर जाते समय जीप के कटावर क्षेत्र की पेवड़ी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को ग्रामीणों की मदद से खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि छीपाबड़ौद के तूमडा गांव निवासी रामकरण मीणा अपनी पुत्री का लग्न लेकर खानपुर क्षेत्र के जावर भीमसागर जा रहा था। रास्ते में शुक्रवार रात 9 बजे पेवड़ी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर जीप पलट गई। इसमें दुल्हन की मां कमलेश, पिता रामकरण, रामकन्या, भरती बाई व आयुश को चोटें आई। इन्हें एंबुलेंस से खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।