पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • स्मार्ट सिटी की कवायद:खानपुर के देखे हालात, गंदगी देख नाराज हुए कलेक्टर

स्मार्ट सिटी की कवायद:खानपुर के देखे हालात, गंदगी देख नाराज हुए कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में कस्बे में बिगड़े ड्रेनेज सिस्टम, गंदगी देखकर सीएम वसुंधरा राजे की नाराजगी सामने आने के बाद अब कस्बे को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसी के तहत रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद भी जिले के सभी अधिकारियों का जमावड़ा खानपुर में रहा और दिनभर कामकाज चलता रहा।

रविवार को करीब एक घंटे तक कस्बे की गली गली और मोहल्ले में संसदीय सचिव नरेंद्र नागर और कलेक्टर डाॅ. जितेंद्र कुमार सोनी घूमे और हालात का जायजा लिया। कस्बे में गंदगी से अटे नालों, सड़कों पर फैला पानी और कीचड़ को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के रूप में खानपुर को किस तरह से विकसित किया जाए। पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आए परिवादों का फीडबैक लिया गया। कलेक्टर ने कहा कि सभी काम बरसात से पहले पूरे किए जाएं ताकि बरसात में यहां नालियां जाम नहीं रहें। उन्होंने सभी समस्याओं को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम डा.भास्कर विश्नोई, विकास अधिकारी गौतम गायकवाड़, तहसीलदार शिवचरण वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

1 घंटे तक संसदीय सचिव कलेक्टर ने लिया जायजा

खानपुर. कस्बे में गंदगी को देखकर नाराजगी जताते कलेक्टर।

पंचायत ने नालों पर अतिक्रमियों को थमाया नोटिस

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आदेश की पालना में खानपुर स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर अधिकारियों की अलग-अलग टीमें रात दिन जुटी हुई हैं। रविवार अवकाश के दिन भी अलग अलग टीमों ने कस्बे के मुख्य मार्गों का सर्वे कर चिह्नीकरण किया। पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों पर स्थित नालों पर बनाए गए मकानों को नोटिस जारी किए गए। बीजीसी कंपनी की ओर से झालावाड़ रोड रिलायंस पेट्रोल पंप से पुराना बस स्टैंड होते हुए गोल्याखेड़ी तक टोटल स्टेशन नई टेक्नोलॉजी कंप्यूटराइज मशीन द्वारा सड़कों का लेवल व प्लान बनाया। इधर, तहसीलदार शिवदयाल वर्मा द्वारा काली तलाई बालाजी धाम से सीनियर सैकंडरी स्कूल तक सड़कों का माप-तोल सर्वे कर चिह्नीकरण किया। पंचायत सचिव गोवर्धनलाल शर्मा ने बताया कि पंचायत नालों पर अतिक्रमण को लेकर लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। तहसीलदार वर्मा ने बताया कि गैर-मुमकिन तलाई व रूपली नदी के ईर्द- गिर्द हो रहे अतिक्रमण को लेकर शीघ्र नोटिस जारी किए जाएंगे और इनको तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा।

अवकाश होने के बाद भी दिनभर चलता रहा काम

40 से अधिक अतिक्रमण हो रहे हैं नालों पर

कस्बे में नालों और नदियों के किनारों पर 40 से अधिक अतिक्रमण हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि यहां पर ड्रेनेज सिस्टम फेल हो रहा है। इन अतिक्रमणों को आज तक पंचायत समिति ने नहीं हटाया और न ही कभी रोकने की कोशिश की। इसी से कस्बे के हालात खराब होते चले गए। यहां नई सड़कों का निर्माण हुआ तो भी ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनाया गया। इससे बरसात का पानी सीधा सड़कों पर रहता है।

30 सितंबर से पहले करने बनानी होगी स्मार्ट सिटी

खानपुर कस्बे को 30 सितंबर से पहले स्मार्ट सिटी बनाया जाना है। इसके तहत सबसे पहले नालों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके बाद नालों की सफाई होगी। ड्रेनेज सिस्टम को विकसित किया जाएगा। छह से अधिक सड़कों का निर्माण होगा। बिजली के पुराने खंभे हटेंगे, इनका नवीनीकरण होगा। कस्बे में अंधेरा नहीं रहे इसके लिए नई लाइटें लगेंगी। सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।

नालों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस

खबरें और भी हैं...