खानपुर| कस्बे व क्षेत्र में 2 दिनाें से अनियमित बिजली आपूर्ति के चलते भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हाे रहा है। पंचायत समिति सदस्य अमरलाल जादम ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्युत सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद बिजली गुल होना कार्य पर सवालिया निशान खड़ा करता है। पूर्व सदर हाजी अब्दुल नफीस, आबिद मोहम्मद ने बताया कि माहे रमजान में रोजेदाराें को बिजली की आंख-मिचौली से परेशानी हो रही है। दाऊदी बोहरा समाज के मुफद्दल बोहरा ने बताया कि रमजान माह में बिजली आपूर्ति बंद होने से इबादत में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।