पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • युवक को बुलाकर लोहे के पाइप से पीटा, मुकदमा दर्ज

युवक को बुलाकर लोहे के पाइप से पीटा, मुकदमा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारोलाकलां में कहासुनी को लेकर सोमवार रात में युवक को प्लांट से बाहर बुलाकर तीन लोगों ने मारपीट की। उसे बचाने आए एक अन्य साथी को भी इन लोगों ने पीट दिया। अभी कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस के अनुसार सारोला निवासी ललित गौतम का पानी ठंडा करने का प्लांट हैं। वह और उसका साथी लोकेश प्लांट पर थे। रात 10 बजे करीब सारोला निवासी अक्षय गौतम, तारज निवासी धनराज गुर्जर व मालोनी निवासी रोबिनसिंह वहां पर पहुंच गए।

पहले इन लोगों ने ललित गौतम को बाहर बुलाकर लोहे के पाइप से मारपीट की। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने के लिए लोकेश को पीट दिया। मारपीट में ललित जख्मी हा़े गया, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...