पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूने मकान से बदमाश जेवर-रुपए चुरा ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर. सूने मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

खानपुर| कस्बे के झालावाड़ मार्ग स्थित कॉलोनी में सोमवार की रात को सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश अलमारी में से सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपए चुरा ले गए।

पुलिस के अनुसार करजूना निवासी हाल मुकाम खानपुर निवासी मनोज नागर मिस्त्री ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार साथ गांव में एक समारोह में गया था। बदमाश गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर आधा तोला सोने के टॉप्स, आधा किलो चांदी के जेवर व 30 हजार रुपए चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...