झालावाड़| बसपा की सत्ता प्राप्त करो रथयात्रा जिले में रविवार को प्रवेश करेगी। इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह यादव ने बताया कि रथयात्रा रविवार को झालावाड़ में प्रवेश करेगी। रथयात्रा में संरक्षक राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर सिंह अशोक समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हैं। इस रथयात्रा का ग्राम सूमर, खानपुर, गोलाना, बाघेर, मण्डावर, मोटर गैराज झालावाड़, बस स्टैंड, मामा-भांजा चौराहा, झिरनिया में स्वागत किया जाएगा तथा नुक्कड़ सभाएं होंगी।