पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • हनुमान मंिदर में दोपहर श्रीराम यज्ञ, रात्रि में रामलीला का मंचन

हनुमान मंिदर में दोपहर श्रीराम यज्ञ, रात्रि में रामलीला का मंचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनवाड़. सारोला के भंग्याखेड़ा में रामलीला का किया जा रहा मंचन।

भास्कर न्यूज | पनवाड़

क्षेत्र के सारोला,भंग्याखेड़ी, खूंटखेड़ा हनुमान मंदिर पर दो दिन से 9 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रात्रि में महाकाल मंडल द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इससे दूर-दूर से श्रद्धालु लाभ लेने पहुंच रहे है। मानस महायज्ञ समिति के चंद्रशेखर व्यास, गुमान मेहता, रघुवीर वैष्णव ने बताया कि तलाई के समीप खूंटखेडा हनुमान मंदिर पर 108 रामायण पाठ की पूर्णाहुति पर 9 कुंडीय व 9 दिवसीय मानस महायज्ञ में आचार्य द्वारा आहुतियां दी जा रही है। यहां रात्रि में उज्जैन के महाकाल मंडल के कलाकारों द्वारा रात 8 से 12 बजे तक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इससे पनवाड़, आकोदिया, बंबूलिया, सरखंडिया, खजूरी, गणेशपुरा, धूलेट, दहीखेड़ा, कालारेवा, खानपुर सहित दूर-दराज गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे है। गुरुवार को 251 कलशों व भगवान के विमानों की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसकी पूर्णाहुति की महाप्रसादी का आयोजन 24 को होगा।

खबरें और भी हैं...