पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • हरिगढ़ पीएचसी के डॉक्टर को सरोला लगाया, यहां इलाज ठप

हरिगढ़ पीएचसी के डॉक्टर को सरोला लगाया, यहां इलाज ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक के हरिगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को केंद्र पर डॉक्टर नहीं होने के कारण इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को इलाज के लिए 20 किमी दूर या खानपुर या झालावाड़ आना पड़ रहा है सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को आ रही है। डॉक्टर नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को रैफर कर दिया जाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रात में भी नहीं खुलता रहा है, इससे रात के समय प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पा रहा है।

हरिगढ़ पीएचसी इन दिनों नर्सिंग कर्मी के भरोसे चल रही है। वह भी केवल ओपीडी समय में। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई मरीज आता है तो उसे ताला लटका हुआ मिलता है। ऐसे में मरीज को परेशान होकर निजी साधन से झालावाड़ या खानपुर आना पड़ रहा है। हरिगढ़ पीएचसी डॉ. शैलेंद्र मेहता कार्यरत थे, लेकिन उनको पिछले चार महीनों से सारोला सीएचसी लगा दिया है। इससे हरिगढ़ अस्पताल की व्यवस्थाएं चौपट हो गई है।

खानपुर. हरिगढ़ पीएचसी में खाली पड़ी कुर्सी।

प्रसव के लिए गर्भवती को ले गए झालावाड़ हरिगढ़ निवासी गर्भवती सावित्री बाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन हरिगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे, लेकिन यहां ताला लटका हुआ था। चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने पर परिजन निजी साधन से गर्भवती महिला को झालावाड़ अस्पताल लेकर गए।

ग्रामीणों ने की डॉक्टर को पुन: लगाने की मांग

अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने पर ग्रामीणों को भी खासी परेशानी आ रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने से मरीजों की संख्या घट गई है। ग्रामीणों ने मांग की डॉ. शैलेंद्र को पुन: सीएचसी हरिगढ़ लगाया जाए।

बकानी अस्पताल अब 50 बेड का

बकानी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब 50 बेड का अस्पताल हो गया है। अभी तक अस्पताल में केवल 30 ही बेड थे, जबकि यहां प्रतिदिन भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा बेड की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा दो दिवसीय झालावाड़ दौरे के दौरान खानपुर में जन संवाद कार्यक्रम में एक बार फिर बेड की संख्या बढ़ाने की मांग उठी। इस पर मुख्यमंत्री व सांसद दुष्यंतसिंह ने कलेक्टर व सीएमएचओ को बेड संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। आदेश की पालना में दो दिन बाद ही 20 अतिरिक्त बेड अस्पताल को उपलब्ध कराए गए। अब बकानी अस्पताल के वार्डों में 30 बेड से बढ़कर इनकी संख्या 50 हो गई है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब बेड की कमी के कारण जमीन पर नहीं लेटना पड़ेगा। सबसे अधिक सुविधा नसबंदी के लिए आने वाली महिलाओं को मिलेगी। एक साथ 50 महिलाएं आने पर बेड नहीं होने पर उनको जमीन पर लिटाया जाता था। सीएमएचओ डॉ. खान ने बताया कि बेड अस्पताल में पहुंचा दिए हैं।

रात में भी खुलेगा अस्पताल

ग्रामीणों की सूचना मिली है। जल्द ही हरिगढ़ पीएचसी पर डॉ. शैलेन्द्र मेहता को शीघ्र लगा दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल को रात में भी खुला रखने के लिए स्टाफ को पाबंद किया जाएगा। -डॉ. साजिद खान, सीएमएचओ

खबरें और भी हैं...