पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • खानपुर के सरकारी तौल कांटे पर जिंस चुराते 2 युवकों को कर्मचारियों ने पकड़ा

खानपुर के सरकारी तौल कांटे पर जिंस चुराते 2 युवकों को कर्मचारियों ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में कृषि उपज मंडी के समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से जिंस से भरा कट्टा चुराते मंडी यार्ड के कर्मचारियों ने दो युवकों को दबोच लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

मंडी यार्ड में सरकारी कांटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा 50 किलो का कट्टा चुराते हुए झालावाड़ निवासी रामचंद्र व उसके साथी को पकड़ लिया। जिसे कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले किया। इससे पहले भी मंडी यार्ड के मुख्य दरवाजे पर बदमाशों ने ट्रॉली में रखा जिंस चुरा लिया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जबकि मंडी परिसर में दो पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। उसके बाद भी वारदात हो रही हैं। बदमाशों के कब्जे से बाइक भी बरामद की गई है। जिंस चुराने की बढ़ती घटनाओं को लेकर भारतीय किसान संघ अध्यक्ष कृष्णमुरारी शर्मा ने नाराजगी जताई। मंडी प्रशासन से किसानों की जिंस व सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की मांग की है।

खबरें और भी हैं...