पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • खानपुर में नालियों पर बनाए पक्के कब्जे ध्वस्त, सड़क के बीच अतिक्रमण नहीं हटे

खानपुर में नालियों पर बनाए पक्के कब्जे ध्वस्त, सड़क के बीच अतिक्रमण नहीं हटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की पहली सीढ़ी के तहत सोमवार को नालियों से अतिक्रमण तो हटने लगे हैं, लेकिन वार्ड 7 में सड़क के बीचोबीच किए गए अतिक्रमण को न तो ग्राम पंचायत हटवा पा रही है और न ही प्रशासन।

इसको लेकर लोगों ने इंटरलॉकिंग सड़क का काम चलने नहीं दिया है और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सोमवार को मुख्य सड़क मार्ग पर नालियों के ढकान को सावल मशीन से हटाया गया। यहां नालियां अतिक्रमणों के कारण गंदगी से अटी पड़ी हैं। इसी का नतीजा है कि ड्रेनेज सिस्टम नहीं सुधर पा रहा था। अब मुख्यमंत्री की फटकार के बाद प्रशासन ने खानपुर कस्बे को स्मार्ट बनाने का जिम्मा उठाया है। रविवार को अवकाश के दिन भी सभी अधिकारियों ने यहां काम कर अतिक्रमणों को चिंहित किया था। अभी पहले पायदान पर नालियों से अतिक्रमण हटाना शुरू हुआ है उसके बाद बड़े नालों और फिर नदी पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसकी भी तैयारी प्रशासन ने कर रखी है।

इधर, वार्ड संख्या सात स्थित कुशवाह मोहल्ले में पंचायत की ओर से निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। वार्डवासियों की मांग है कि जब तक बीच सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए शौचालय को नहीं हटाया जाएगा। सीताराम मेरोठा, धनराज कुशवाह, चेतन, नंदकिशोर, छीतर कुशवाल, ने बताया कि तहसीलदार, सरपंच, बीडीओ सहित अन्य सभी अधिकारियों को इस अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है, लेकिन यहां अधिकारी देखने तक नहीं आ पाए हैं। अब जब तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाएंगे तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

पंचायत ने 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का दिया नोटिस

खानपुर. झालावाड़ मार्ग पर नालियों के ऊपर बनाए पक्के अतिक्रमण हटाती जेसीबी।

गणेशपुरा में भी कब्जे ध्वस्त, जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री से शिकायत की थी

पनवाड़. आकोदिया ग्राम पंचायत के गणेशपुरा गांव में 10 वर्ष से प्रभावशाली लोगों ने हरिशचंद्र सागर परियोजना की छोटी नहर को समतल कर इस पर कच्चे पक्के अतिक्रमण कर नहर को पूरी तरह बंद कर रखा था। इसके चलते गुरायता गांव में नहर का पानी नहीं जा पा रहा था। इसकी लोगों ने खानपुर जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम को ज्ञापन देकर शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन अब यहां आकर अतिक्रमण हटाने में जुटा हुआ है। गणेशपुरा गांव मे गुरायता परियोजना की छोटी नहर पर 10 वर्ष से छीतर लाल मेहता, देवकरण गुर्जर, राजू लाल गुर्जर, भैरुलाल मेहता, नंदकिशोर मेहता, बद्रीलाल मेहता, लक्ष्मीनारायण, जयराम गुर्जर, रामहेतार गोचर, रामकुंवार, रामनारायण, रामकरण, महेन्द्रपाल मेहता, रामस्वरूप, शंभूदयाल, बिरधीलाल, परशुराम मेहता सहित 18 जनों ने नहर को समतल कर कच्ची पक्की कोट कर बाड़े व दुकानों एवं चबूतरियां बना रखी थी। उस पर कट्टे लकड़ियां, चारा, कृषि जिंस सहित कई सामान भर रखे थे। सरपंच भुवनेश्वरी गौतम ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन देकर प्रभावशाली लोगों का अतिक्रमण हटाने को कहा था, मौके पर जलसंसाधन विभाग के एक्सईएन अजीत कुमार जैन,एईएन विद्याधर ,जेईएन देवेन्द्र महावर, जेईएन दीपक सैनी व पुलिस प्रशासन मौके पर रहे।

ग्राम पंचायत के छोटे-बड़े नालों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर 12 से अधिक लोगों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में खानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर चल रही मुहीम को लेकर बीडीओ गौतम गायकवाड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत ने ईश्वरलाल सिंधी, दिलीप बागवान, ख्वाज मोहम्मद साइकिल वाले, सदर फुकरान, सदर अंजुमन कमेटी खानपुर, सत्यनारायण गौस्वामी, डॉ. अमीन उद्दीन, डॉ. मनोहर टेकवानी, संजय पारेता, एसबीआई बैंक शाखा की गली व अन्य लोगों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। इधर, झालावाड़ मार्ग स्थित नालों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार शिवदयाल वर्मा द्वारा धारा 91 में के तहत अविलंब नोटिस जारी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...