कृषि गौण मंडी में लहसुन के सरकारी तौल कांटे पर दोपहर 3 बजे तक सर्वेयर नहीं पहुंचने से लहसुन की खरीदी शुरू नहीं हुई। इसके कारण किसान सुबह से परेशान होते रहे। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण तौल कांटा शुरू नहीं हुआ था।
सोमवार को जिन किसानों के पास सोमवार को जिन किसानों के पास टोकन कटे हुए थे। वह लहसुन लेकर तौल कांटे पर आए,लेकिन यहां पर सर्वेयर नहीं आने के कारण 3 बजे तक तुलाई शुरू नहीं हुई। 3 बजे बाद सर्वेयर के पहुंचने के बाद तुलाई शुरू हुई। हम्माल कम होने से एक ही तौल कांटा चला। तौल कांटा प्रभारी भूपकिशोर शर्मा ने बताया कि सर्वेयर नहीं आने के कारण 3 बजे तौल शुरू हुआ। माल का उठाव नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है।
बकानी. सोमवार को लहसुन की बंपर पैदावार को देखते हुए कृषि उपजमंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति व बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन की खरीद की जा रही है। केन्द खुलते ही बकानी व आस पास के क्षेत्र का किसान अपनी लहसुन की फसल को ट्रैक्टरों में भरकर कृषि उपजमंडी में आकर जमा हो गए। जो रायपुर, कालीतलाई, नसीराबाद,हरिपुरा, सलावद, रटलाई, खेडा, थोबडिया, खानपुर, खेडा, हरिगढ़, हिम्मतगढ़ के किसानों ने अपने लहसुन तुलाई कराने के लिए रात भर डेर डाले रखे। हरिगढ़ निवासी विशाल नागर ने बताया लहसुन मंडी में किसानों के छाया पानी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है।
रायपुर. लहसुन का उठाव नहीं होने से तौल कांटा प्रभावित हो रहा है।