पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर तुलाई धीमी उठाव नहीं होने से खुले में पड़ी हैं जिंस

समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर तुलाई धीमी उठाव नहीं होने से खुले में पड़ी हैं जिंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपजमंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र पर बुधवार को सरसों, गेहूं, चना व लहसुन की तुलाई जारी रही। चना का उठाव नहीं होने से 1000 बोरी जिंस खुले में पड़ी हुई है। सरकारी कांटे पर किसानों द्वारा सरसों व चने की तुलाई की जा रही है।

केंद्र पर धीमी गति से तुलाई के चलते 10 मई को जारी टोकन के किसानों के जिंसों की तुलाई की गई। किसान नरेश सिंह नाथावत ने बताया कि सरकारी कांटे पर सुरक्षा एवं शीतल पेयजल व्यवस्था नहीं होने से चिलचिलाती धूप व गर्मी में किसानों को पीने के पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। क्रय विक्रय सहकारी समिति सुपरवाइजर समिति सुपरवाइजर अखिलेश वैष्णव ने बताया कि चने का उठाव नहीं होने तथा शेड में जगह नहीं होने के चलते खुले में जिंस पड़ी होने से कभी तेज अंधड़ व बारिश से नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

खानपुर. कृषि उपजमंडी परिसर में बुधवार को सरकारी कांटे पर तुलाई के इंतजार में खुले में पड़ी जिंस।

खबरें और भी हैं...