पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आधे कस्बे में जलापूर्ति ठप, लोगों को नहीं मिल पाया पीने का पानी

आधे कस्बे में जलापूर्ति ठप, लोगों को नहीं मिल पाया पीने का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुर| भीमसागर जलप्रदाय योजना के अंतर्गत बारां मार्ग स्थित महावीर कॉलोनी की पानी की टंकी से जोडने वाली पाइप लाइन टूट जाने से गुरूवार को सुबह के समय आधा कस्बा प्यासा रहा।

यहां जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बारां मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी में पेड़ को हटाते समय सावल मशीन द्वारा पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को पीने के पानी भी नहीं मिल पाया। लोगों को कैम्पर से पानी मंगवाना पड़ा। पूर्व वार्ड पंच रघुवीर पांचाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते मोहल्ले वासियों को पीने के पानी को लेकर जूझना पड़ा। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता नवीन नागर ने बताया कि मंडी में सावल मशीन द्वारा पाइप लाइन को जोडकर शाम को जलापूर्ति बहाल की।

खानपुर. क्षतिग्रस्त पाइप लाइन।

खबरें और भी हैं...