अभिषेक के साथ फिल्म करेंगी प्रियंका
मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर एक फिल्म बनने वाली, इन दिनों स्क्रिप्ट पर काम जारी है
चर्चा है...
अ भिषेक बच्चन ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बननी वाली फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अब उन्होंने अपना रुख अगले प्रोजेक्ट्स की तरफ किया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के बाद अभिषेक बच्चन के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित होगी, जिसमें प्रियंका और अभिषेक बच्चन आयशा के माता-पिता का किरदार निभाएंगे। ऐसी भी चर्चा है कि दोनों को फिल्म का आइडिया पसंद आया है। जल्द ही स्क्रिप्ट फाइनल कर, इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
 प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन इससे पहले 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना\\\' में साथ नजर आ चुके हैं।
आयशा चौधरी देशभर के जाने-माने टॉक शोज में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में एक किताब ‘My Little Epiphanies’ भी लिखी थी, जो उनकी मृत्यु से एक दिन पहले रिलीज हुई थी।
आयशा को इम्यून डेफिशिएंसी डिसऑर्डर था, जिसके चलते वे 19 साल की उम्र में ही (2015 में) इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं।
‘मनमर्जियां’ की शूटिंग हुई पूरी, अभिषेक हुए इमोशनल
Áअनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिषेक ने अनुराग के साथ की अपनी एक तस्वीर इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है...
‘फिल्म बनाना एक सफर की तरह होता है। एक ऐसा सफर जो हमेशा याद रखा जाता है। मैं अनुराग कश्यप का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मुझे उम्मीद है कि मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा। जब भी वे पलट कर इस सफर को देखेंगे तो मेरी जीत आपकी स्माइल में होगी।