नागणेची माताजी की दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 21से ईसाली में
नागणेची माताजी की दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 21से ईसाली में
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन
नजदीकी ईसाली गांव में वेरा लालावा में बने नवनिर्मित नागणेची माता के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 21 अप्रैल से होगा। सुरेश वर्फ़ा ने बताया कि 21 अप्रैल को कलशयात्रा व मूर्तियों का वधावना किया जाएगा। इसी दिन शाम को भक्ति संध्या का आयोजन होगा।
वहीं 22 अप्रैल को सुबह 4 बजे मंत्रोच्चार के साथ हवन किया जाएगा। इसी दिन महाप्रसादी के साथ मूर्ति स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों में शेषाराम, लखमाराम, पुखराज, चोलाराम, धन्नाराम मंगलाराम, बुधाराम तैयारियों में जुटे हुए हैं।