पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा ने भगवा आतंकवाद पर कांग्रेस के 6 वीडियो दिखाए, अपने मंत्री का जिक्र तक नहीं

भाजपा ने भगवा आतंकवाद पर कांग्रेस के 6 वीडियो दिखाए, अपने मंत्री का जिक्र तक नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रवक्ता पी एल पुनिया ने सोमवार को कहा था- ‘भगवा आतंकवाद’ कुछ नहीं होता और कांग्रेस का विश्वास है कि आतंकवाद को किसी धर्म या समुदाय से नहीं जोड़ा जा सकता। उन्होंने ये भी कहा था कि राहुल गांधी या कांग्रेस ने कभी ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। कांग्रेस के इसी दावे के जवाब में भाजपा ने प्रमाण पेश किया।

2013 में गृहसचिव रहे आरके सिंह ने भगवा आतंकवाद की बात कही थी, अभी केंद्र में मंत्रीे

एजेंसी | नई दिल्ली

मक्का ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद भाजपा ने दूसरे दिन भगवा आतंकवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाया। मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में विकीलीक्स का टेलीग्राम सबूत के तौर पर पेश किया। बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2009 में अमेरिकी राजदूत से कहा था कि देश में आतंकी संगठन लश्कर से कहीं ज्यादा खतरा हिंदू अतिवादी संगठनों से है। कांफ्रेंस में पात्रा ने भगवा आतंकवाद पर पी चिंदबरम, सुशील शिंदे, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद के 6 वीडियो भी दिखाए। पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और सोनिया गांधी इस मामले में माफी मांगने को कहा। पात्रा ने इस दौरान खुद की सरकार के मंत्री आरके सिंह का जिक्र तक नहीं किया, जिन्होंने 2013 में संघ-भगवा संगठनों के आतंकवाद में लिप्त होने की बात कही थी।

कांग्रेस नेता पुनिया, गुलाम नबी आजाद के पार्टी नेताओं के बचाव पर भाजपा ने सबूत पेश कर कड़े आरोप लगाए

राहुल के लिए हिंदू आतंकवाद, लश्कर से खतरनाक : पात्रा

पुनिया ने भगवा आतंकवाद पर कांग्रेस का बचाव किया था

9 साल पुराना है विकीलीक्स का टेलीग्राम

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने विकीलीक्स का दो पेज का टेलीग्राम दिखाया। इसे 3 अगस्त, 2009 को पूर्व अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोएमर ने अपने विदेश मंत्रालय को भेजा था। इसमें रोएमर ने लिखा था- हम राहुल गांधी और अन्य युवा सांसदों से बातचीत कर रहे हैं। पत्र में जिक्र हैं कि 20 जुलाई, 2009 को एक डिनर में राहुल मौजूद थे। इस दौरान यूएस ऐंबैसडर ने राहुल से लश्कर को लेकर पूछा था। इस पर राहुल ने कहा था- लश्कर से देश के मुस्लिम समुदाय में थोड़ा-बहुत फायदा जरूर हो सकता है, लेकिन देश में हिंदू अतिवादियों से ज्यादा बड़ा संकट है। ये खतरनाक हैं।

15 मिनट बोलने दें तो संसद में खड़े नहीं हो पाएंगे मोदी: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा- नीरव और मेहुल चौकसी से पीएम मोदी के अच्छे संबंध हैं। केवल इन्ही लोगों के अच्छे दिन आए हैं। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी संसद में खड़े होने से डरते हैं। हमें अगर 15 मिनट का भाषण मिल जाए तो पीएम मोदी संसद में खड़े नहीं हो पाएंगे। फिर चाहे वो रफाल मामला हो या नीरव मोदी का मामला हो।

राहुल और सोनिया पहली बार सांसद के रूप में एक साथ दिखेंगे रायबरेली में

लखनऊ|
अमेठी सांसद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में तीन दिन के दौरे पर वहां पहुंचे हैं। उन्होंने दो दिन अमेठी में ही बिताए। वहीं पूर्व अध्यक्ष और राहुल की मां सोनिया गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचीं। बुधवार को राहुल रायबरेली जाएंगे। ये पहला मौका होगा, जब दोनों सांसद मां-बेटे रायबरेली में होंगे। सोनिया इससे पहले फरवरी में रायबरेली आने वाली थीं, लेकिन तबीयत खराब होने से उनका दौरा टल गया। इस दौरे की वजह ये भी है कि गांधी परिवार के खास रहे एमएलसी दिनेश सिंह बगावत कर भाजपा में जा रहे हैं। वे 21 को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में पार्टी में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...