पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पद्ममश्री रघुवीरसिंह का डोडियली में किया स्वागत

पद्ममश्री रघुवीरसिंह का डोडियली में किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावटा | निकटवर्ती डोडियली में पद्ममश्री अवार्ड से सम्मानित रघुवीरसिंह सिरोही का भंवरसिंह राव के सान्निध्य में बारह गांव पट्टा के समस्त ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। पद्ममश्री रघुवीरसिंह ने सभी को संगठन में रहकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र है। यह सम्पूर्ण संसाधनों युक्त देश है। तथा हमें भारत के संसाधनों की युक्तिपूर्ण उपयोग करने की जरूरत है। इसके लिए हमें योग्य व्यक्तियों का चयन कर उनका अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर आशापुरा ट्रस्ट नाडोल के सचिव अर्जुनसिंह बालोत ने बताया की पद्ममश्री रघुवीरसिंह के इतिहास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति की ओर से पद्ममश्री अवार्ड से नवाजा गया है। यह क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर मनोहरसिंह, श्रवणसिंह हरियाली, नरेशसिंह चरली, पेहपसिंह सेदरिया बालोतान, शंभूसिंह बालोत आलावा, नरपतसिंह, जबरसिंह आलावा, रतनसिंह मालपुरा, रमेशसिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह, नरेशसिंह, फतहेसिंह, लाखाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

डोडियाली में पदमश्री रघुवीरसिंह देवड़ा का अभिनंदन करते ग्रामवासी।

खबरें और भी हैं...