- Hindi News
- National
- सुरक्षा परिषद में रूस ने कहा सीरिया में हमला हुआ तो दो देशों में युद्ध शुरू हो जाएगा
सुरक्षा परिषद में रूस ने कहा- सीरिया में हमला हुआ तो दो देशों में युद्ध शुरू हो जाएगा
एजेंसी|मॉस्को/वॉशिंगटन/दमिश्क
सीरिया में केमिकल अटैक को लेकर अमेरिका सहित कुछ देशों के आक्रामक रुख पर रूस ने कहा है कि सीरिया में हमला हुआ तो दो देशों में युद्ध छिड़ जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक के बाद कहा- हालात बहुत खराब हैं, इसलिए वहां रूस की सेना मौजूद है। उन्होंने अमेरिका और मित्र देशों पर अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा- युद्ध के खतरे को टालना तात्कालिक जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सुरक्षा परिषद के पांचों स्थाई देशों से सीरिया में युद्ध संकट को रोकने की अपील की। उधर, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया पर कार्रवाई को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं किया है।