पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड शो करने गए सीएम खट्टर पर युवक ने फेंका काला तेल, गिरफ्तार

रोड शो करने गए सीएम खट्टर पर युवक ने फेंका काला तेल, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हिसार में रोड शो के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर गुरुवार को एक युवक ने काला तेल फेंक दिया। वह देवीलाल जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। घटना के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। काले तेल से सीएम के कपड़े खराब हो गए। कुछ छींटे चेहरे पर भी लगे। युवक की शिनाख्त आदमपुर क्षेत्र के जाखौद खेड़ा गांव निवासी प्रवीण के रूप में की गई है।

खबरें और भी हैं...