पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु जम्भेश्वर भगवान मंदिर परिसर में लगाए परिंडे

गुरु जम्भेश्वर भगवान मंदिर परिसर में लगाए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर अभियान के तहत हरि कथा के दौरान स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में ग्रामीणों ने लगाए परिंडे

करडा | दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे है अभियान आइए बने पंछियों को सहारा के तहत खारा गांव के बलवानीनाड़ी स्थित गुरू जम्भेश्वर भगवान मंदिर परिसर में शुक्रवार को स्वामी राजेन्द्रनंद महाराज के सानिध्य में ग्रामीणों की ओर से पेड़ों पर परिंडे लगाए। मंदिर परिसर में स्वामी राजेंद्रानंद महाराज की हरिकथा चल रही है, उन्हें दैनिक भास्कर के इस अभियान के बारे में जानकारी देने पर स्वामी राजेंद्रनंद ने कहा की गुरू जम्भेश्वर भगवान द्वारा विश्रोई संप्रदाय के लिए प्रतिपादित नियमों में प्राणी मात्र की सेवा का भी नियम है। ऐसे में विश्रोई समाज गर्मियों के दिनों में पक्षियों के लिए दाना व पानी की व्यवस्था तो करता ही है। ऐसे में दैनिक भास्कर द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिल रही है। इस अवसर पर उन्होंनें उपस्थित धर्मप्रेमियों से अधिकाधिक रूप से परिंडे लगाने की बात कही। इस अवसर पर उपसरपंच ठाकराराम ढाका, किशनलाल खिलेरी, मांगीलाल खिलेरी, आसुराम विश्रोई, प्रेमाराम ढाका, अशोक धेतरवाल, गणपत खीचड़ समेत कई जने मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...