पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनकाउंटर से बचना है तो बीजेपी नेता को मैनेज कर लो : एसएचओ

एनकाउंटर से बचना है तो बीजेपी नेता को मैनेज कर लो : एसएचओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे एनकाउंटर के बीच यूपी पुलिस के एक अधिकारी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें झांसी जिले के मऊरानीपुर थाने के एसएचओ सुनीत कुमार बदमाश लेखराज सिंह यादव से कह रहे हैं कि “यदि एनकाउंटर में जान बचानी है तो बीजेपी नेता को मैनेज कर लो। आपके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज हैं। एनकाउंटर के लिए आप सबसे फिट केस हैं पूरे यूपी में। आप मानकर चलिए कि राज्य में बीजेपी की सरकार है। अब आपकी मदद कौन करेगा ये आप जानो कि आप अपने आपको कैसे बचाते हैं।” हालांकि इस क्लिप के सामने आते ही झांसी एसएसपी ने सुनीत कुमार को निलंबित कर दिया है।







इसस बातचीत से पहले ठीक एक दिन पहले झांसी पुलिस और हिस्ट्रीशीटर लेखराज के बीच एनकाउंटर हुआ था। जिसमें लेखराज अपने साथियों के साथ भागने में कामयाब रहा था।

खबरें और भी हैं...