गांवों में बसती है संस्कृति : स्वामी
करड़ा | निकटवर्ती खारा गांव के बलवानी नाडी स्थित गुरू जंभेश्वर भगवान मंदिर पर जांभाणी हरिकथा के शुभारंभ पर मंगलवार को स्वामी राजेन्द्रानंद ने कहा कि गांवों की संस्कृति आज भी महान है। गांवों में संस्कृति आज भी जिंदा है, जबकि शहरों में ऐसा नहीं है। संस्कार के बिना मानव जीवन अधुरा है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपने बच्चों को संस्कारित बनाने की सीख दी।