सीईटीपी ट्रस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग
बांडी नदी में छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी को लेकर किसान पर्यावरण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को ज्ञापन भेज सीईटीपी कंसेंट टू ऑपरेट निरस्त कर इसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग की। अध्यक्ष पुखराज पटेल व महामंत्री महावीर सिंह सुकरलाई ने बताया कि सोमवार को सीईटीपी से बिना ट्रीट प्रदूषित पानी बांडी नदी में छोड़ने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय अधिकारियों की ओर से सैंपल भी लिए गए और फोटोग्राफी भी करवाई गई। संघर्ष समिति ने अधिकारियों से कंसेंट निरस्त करने और आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग की।