- Hindi News
- National
- खारा गांव में जांभाणी हरिकथा में स्वामी ने धर्म का पालन करने का आह्वान किया
खारा गांव में जांभाणी हरिकथा में स्वामी ने धर्म का पालन करने का आह्वान किया
करडा. निकटवर्ती खारा गांव में हरिकथा में मौजूद ग्रामीण व प्रवचन देते संत।
भास्कर न्यूज | करडा
निकटवर्ती खारा गांव के बलवानी नाडी स्थित गुरू जंभेश्वर भगवान मंदिर पर जांभाणी हरिकथा के दूसरे दिन बुधवार को स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज हरिद्वार ने कहा कि माता पिता की सेवा व सम्मान करने से संसार में सब कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने गाय की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य अपने धर्म का पालन नहीं करता है, वो दूसरे धर्मों की निंदा करता है, लेकिन जो अपने धर्म का पालन करता है, वो दूसरे धर्मों का भी आदर करता है। कथा सुनने के लिए खारा समेत आस पास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
गांव गांव जाकर धर्म की अलख जगा रहे हैं संत : स्वामी राजेन्द्रनंद महाराज हरिद्वार व अन्य संत महात्मा गांव-गांव जाकर धर्म की अलख जगा रहे हैं। सात दिन तक गांव में रहकर हरिकथा व भजन कीर्तन के माध्यम से समाज की दिशा व दशा से भुले भटके लोगों को सही रास्ते पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। समाज में व्याप्त नशावृति से मुक्ति, आडंबर समेत विभिन्न कुरीतियों के त्याग की शपथ दिलाकर समाज को सही राह पर चलने की सीख दे रहे हैं।