आबूरोड | पालिका उपाध्यक्ष गणेश आचार्य ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर सफाई की गुल्ली मशीन को दुरुस्त कराने का आग्रह किया। ज्ञापन में बताया कि पालिका कि गत दो वर्षों से सेफ्टी टैंक खाली करने की गुल्ली मशीन खराब पड़ी है। शहर में कई लोगो के सेफ्टी टैंक भर जाने पर उनको सफाई कराने में परेशानी होती है और प्राईवेट गुल्ली मशीन वाले शहरवासियों से मुंहमांगा दाम लेकर सफाई करते है, जिससे शहर के निवासियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।