पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात दिवसीय हरिकथा का समापन आज, हवन व शिखर पर चढ़ाई जाएगी ध्वजा

सात दिवसीय हरिकथा का समापन आज, हवन व शिखर पर चढ़ाई जाएगी ध्वजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करड़ा. खारा गांव के बलवानी नाडी स्थित गुरू जम्भेश्वर भगवान मंदिर में आयोजित हरिकथा में श्रवण करते श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज | करडा

निकटवर्ती खारा गांव के बलवानी नाडी स्थित गुरू जम्भेश्वर भगवान मंदिर में आयोजित जांभाणी हरिकथा के छठे दिन रविवार को स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने कथा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कथा सेवा भाव, सबसे प्रेम करना व त्याग करने की भावना का निर्माण होता है। वही कहा की कथा अगर भुख मिटाती है, तो भूख बढ़ाती भी है। अज्ञान की भूख मिटाती है, तो ज्ञान की भूख बढ़ाती है। कथा सन्तुष्ट भी करती है, और संतुष्ट भी करती है। कथा सुनेंगे को संतुष्टि मिलेगी। कथा अच्छे विचारों, अच्छी बातों, अच्छे आचरण, अच्छी सोच का निर्माण करती है।

संत राजेंद्रनंद ने बहा की मन को पवित्र करना चाहते हो तो भगवान का स्मरण करो। भगवान को स्मरण कार्य करते हुए भी किया जा सकता है। वही उन्होंनें सेवा कार्य को सबसे महान बताते हुए कहा की सेवा करने वाला कभी बीमार नहीं पड़ता, सेवा करने वाले का काया हमेशा निरोगी होती है। सेवा करने से भगवत कृपा प्राप्त की जा सकती है।

आज हवन के साथ होगा कथा का समापन

गुरू जम्भेश्वर मंदिर बलवानी नाडी खारा में आयोजित सात दिवसीय जांभाणी हरिकथा का समापन सोमवार को होगा। इस अवसर पर सवेरे हवन होगा, वही मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। वही गुरू मंत्रों से निर्मित पाहल ग्रहण करवाकर नशे के त्याग का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर कई संत महात्मा व समाज के जनप्रतिनिधि व समाज बंधु मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...