सादुलशहर| गांव खाराचक के अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर सरपंच जसकरण सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में लगाया गया। एसडीएम प्रियंका तलाणियां ने ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में खाद्य सुरक्षा के 50 आवेदन स्वीकृत किए गए। इसके अलावा जॉब कार्ड बनाए गए। पेंशन जारी की गई। इंतकाल दर्ज किए गए। खाता दुरूस्तीकरण, खाता विभाजन, सीमा ज्ञान आदि के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। डॉ. जितेंद्र वर्मा ने संभावित रोगियों की जांच कर दवा दी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत 11 पात्र महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलेंडर एवं दस्तावेज दिए गए। इस दौरान तहसीलदार प्रभजोत सिंह गिल, जिला परिषद के सदस्य बलदेव सिंह बराड़, आईटी केंद्र प्रोग्रामर मोहन सोनी आदि मौजूद रहे।