पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहगीर की अचानक मौत के मामले में 5 दिन बाद पत्नी ने की शिनाख्त

राहगीर की अचानक मौत के मामले में 5 दिन बाद पत्नी ने की शिनाख्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़ के शिव मंदिर के 5 दिन पहले एक राहगीर की अचानक मौत हो जाने के मामले में उसकी पहचान उसकी प|ी द्वारा की गई है। जोकि, मूल रूप से यूपी का रहना वाला विनोद कुमार था। पुलिस ने इस संबंध में मृतक की प|ी आरती के ब्यान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

इस संबंध में आईओ लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें 9 अप्रैल को मंदिर के महंत ने फोन पर सूचना दी थी कि मंदिर ने निकट एक राहगीर अचानक गिर गया है। जिसे उनके द्वारा एंबुलेंस के द्वारा खरड़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर मृतक की जांच की तो पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला, जोकि खराब हालत में था। तबसे पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ के मॉर्चरी में रखवा दिया था। इसी दौरान शुक्रवार शाम को सिटी थाना खरड़ में आरती नाम की महिला आई। जिसने पुलिस को बताया कि उसका पति पिछले पांच दिन से लापता है। जब पुलिस ने उक्त अज्ञात व्यक्ति का फोन महिला को दिखाया तो उसने तुरंत पहचान लिया, जो उसके पति का ही था।

महिला भी यूपी में ही रहती है जो पिछले कई दिन से अपने पति को फोन कर रही थी। लेकिन, फोन बंद होने की वजह से वह यूपी से अपने पति से मिलने के लिए यहां पर आई, तो उसे पता चला कि उसका पति लापता है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदि था। हो सकता है कि अधिक शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई हो। मौत के कारणों का पोस्टमाॅर्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने उसका पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव उसके घरवालों को सौंप दिया है।

खरड़ पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को उसके घरवालों को सौंपा

खबरें और भी हैं...