पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरड़ में जल्द ही गौवंश के लिए शुरू होगी एंबुलेंस सेवा : ज्योति महंत

खरड़ में जल्द ही गौवंश के लिए शुरू होगी एंबुलेंस सेवा : ज्योति महंत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़| खरड़ स्थित रंम्तेश्वर महादेव मंदिर में प्रसिद्ध समाजसेवी ज्योति महंत द्वारा इलाके की सुख शांति के लिए हवन करवाया गया। जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं ने महंत का सम्मान किया। मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक गुप्ता, पंकज चड्डा, शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा मौजूद थे। ज्योति महंत ने कहा कि वह हमेशा ही धर्म व समाज के प्रति समर्पित रहे हैं। इससे पूर्व महंत द्वारा कई मंदिरों के निर्माण, गरीब कन्याओं के विवाह सहित कई समाज सेवी कार्यों में अहम भूमिका निभाई जा चुकी है। महंत ने कहा कि समाज में किन्नर समुदाय को बराबर का दर्जा मिला है। जिससे वह लोग भी समाज में अपनी भूमिका निभा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरड़ में गौवंश की हालत बहुत ही दयनीय है। रोजाना कई आवारा गौवंश हादसों का शिकार होते हैं। इस समस्या को मुख्य रखते हुए उनके द्वारा जल्द ही खरड़ व आसपास के क्षेत्रों के लिए जल्द ही गौवंश के लिए एंबुलेंस सेवा व गरीबों के लिए भी फ्री एम्बुलेंस सेवा शुरू की जा रही है।

खबरें और भी हैं...