- Hindi News
- National
- आढ़तियों ने एसडीएम से की शिकायत, गेहूं की लिफ्टिंग में हो रही देरी, पेमेंट भी नहीं दी
आढ़तियों ने एसडीएम से की शिकायत, गेहूं की लिफ्टिंग में हो रही देरी, पेमेंट भी नहीं दी
अनाज मंडी खरड़ में गेहूं की खरीद शुरू होने के मात्र 9 दिन बाद ही मंडी में खरीद में पक्षपात, गेहूं की लिफ्टिंग में हो रही देरी, पेमेंट में हो रही देरी सहित कई समस्याओं के चलते स्थानीय आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में आढ़ती एसोसिएशन द्वारा एक शिकायत एसडीएम खरड़ से भी की गई है। इस संबंध में आढ़ती एसोसिएशन. के प्रधान राजेश सूद, राजिंदर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,शुभम अग्रवाल व अन्यों ने बताया कि गेहूं की खरीद शुरू होने के बाद इस कार्रवाई में हो रही अनियमितताएं इन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है एक ओर मौसम विभाग की सूचना पर कृषि विभाग पंजाब में 16 व 17 अप्रैल को बारिश अथवा तूफान आने की चेतावनी दे रखी है। वही मंडी में एजेंसियों द्वारा समय पर खरीदी गई गेहूं की लिफ्टिंग समय पर ना करवाए जाने के कारण अनाज मंडी में गेहूं रखने के लिए जगह भी नहीं बची है।
लिफ्टिंग के काम हो रही देरी के कारण अनाज मंडी की सड़कों पर गिराया जा रहा है। जिससे आने जाने में भी समस्या हो रही है ऐसे में अगर बारिश आ जाती है तो उन लोगों पर तो मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ेगा। इन लोगों बताया कि लिफ्टिंग के साथ साथ मंडी में खरीद की जा रही गेहूं की एक भी पेमेंट अभी तक इन आढ़तियों के अकाउंट में नहीं पहुंची है। पेमेंट ना मिलने के कारण भी इन आढ़तियों के लिए समस्या हो रही है जिसके चलते इनके द्वारा एसडीएम को इस समस्या के समाधान के लिए कहा गया है।
रेहड़ी वालों पर काउंसिल की कार्रवाई खानापूर्ति
सिटी रिपोर्टर | कुराली
स्थानीय नगर काउंसिल ने स्थानीय शहर के मुख्य चौक में अवैध तौर पर लगने वाली रेहड़ी मार्केट में से कुछ रेहड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि चौक के मध्य बाधा बन रही रेहड़ियां उसी प्रकार खड़ी रही। इसी दौरान नगर काउंसिल की अवैध कब्जों के खिलाफ आज की कार्रवाई केवल खानापूर्ति बन कर रह गई। शहर वासियों ने नगर काउंसिल की इस कार्रवाई को ड्रामेबाजी और पक्षपाती कार्रवाई बताते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय नगर काउंसिल के एसआई राजीव शर्मा के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन नगर काउंसिल के कर्मचारियों ने बाद दोपहर शहर की सब्जी मंडी चौक में पहुंच कर चौक में अवैध तौर पर लगने वाली रेहड़ी मार्किट में से कुछ फल-फ्रूट वाली तीन रेहड़ियों को खाली करवा कर रेहड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि समान रेहड़ी मालिकों को सौंप दिया। इस चौक में आधी दर्जन से ज्यादा रेहड़ियां उसी प्रकार चौक में खड़ी रही। जिनके खिलाफ नगर काउंसिल ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बार भी नगर काउंसिल की टीम ने हमेशा की तरह अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई केवल ड्रामेबाजी साबित होने कारण शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा कई-कई फुट किए अवैध कब्जे शहर वासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है।
कुछ रेहड़ी वालों पर कार्रवाई और कुछ को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया अधिकारियों ने
निर्माणाधीन इमारत में करंट लगने से मजदूर की मौत
सिटी रिपोर्टर। खरड़
संते माजरा स्थित गोल्ड होम्स की निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे एक मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक के घरवालों एवं रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। जिनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आईओ जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बंगाल निवासी गोपाल (42) के रूप में हुई है जो अपनी प|ी व तीन बच्चों के साथ खरड़ में ही रहता था। वह उक्त काॅलोनी में एक ठेकेदार के पास काम करता था जो रविवार को देर शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में पानी देने के मोटर चला रहा था कि उसे करेंट लग गया। जिसे लोगों द्वारा बिजली बंद कर उठाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
समय से पहले बोली लगवाकर किया जा रहा नियमों का उल्लंघन
वही इस अनाज मंडी के आढ़ती सुनील अग्रवाल ने आराेप लगाया कि एक खरीद एजेंसी के महिला इंस्पेक्टर द्वारा खरीद के लिए लगाई जाने वाली बोली को समय से पहले ही करवाया जा रहा है। जिससे मंडी में अनाज की खरीद के रेट टूट रहे है व उन्हें नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद के लिए बोली का समय सुबह 11 व दोपहर 3 बजे का है लेकिन रविवार को मंडी में एक एजेंसी की इंस्पेक्टर द्वारा सुबह 9 बजे ही फोन पर ही कुछ आढ़तियों की बोली शुरू करवा दी गई जिस संबंध में कुछ लोगों द्वारा सुबह 9 बजे लग रही बोली की एक वीडियो भी बनाकर वायरल की गई जिसके बाद उन्हें पता चला कि सुबह के समय गेहूं की खरीद का काम शुरू हो गया जिस संबंध में इनके द्वारा एसडीएम खरड़ को शिकायत की गई है।
सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे
इस संबंधी जब नगर काउंसिल के कार्यसाधक अफसर गुरदीप सिंह के साथ संपर्क करने पर उन्होंने कब्जे हटाने में किए पक्षपात के दोष को नकारते हुए कहा कि काउंसिल की ओर से यह मुहिम आज शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अब निरंतर जारी रहेगी और सभी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।
अज्ज सरोवर प्रयर्टन स्थल के रूप में होगा विकसित: चन्नी
खरड़ | खरड़ के अज्ज सरोवर के साथ स्थित श्रीराम भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण कार्यों के लैंटर डालने के काम का शुभारंभ पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को किया। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अज्ज सरोवर को धार्मिक प्रयटर्न स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
रविवार तक 4811 टन गेहूं खरीदी जा चुकी...
इस संबंध में संपर्क करने पर मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी ने बताया कि मंडी में खरीद चार एजेंसियों पन ग्रेन, मार्कफेड, पंजाब एग्रो व पनसप द्वारा की जा रही है रविवार तक मंडी में कुल 4811 टन गेहूं खरीदी जा चुकी है। जिसमें पन ग्रेन ने 1592 टन, मार्कफेड ने 472 टन,पंजाब एग्रो ने 2646 टन व पनसप ने 101 टन गेहूं खरीद की है। उन्होंने बताया कि अब तक उक्त कुल 4811 में 2420 टन गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है उन्होंने कहा कि खरीद के बाद गेहूं लिफ्ट करने के लिए 72 घंटे का समय होता है जिस अनुसार लिफ्टिंग में देरी नहीं हो रही है। वहीं पंजाब एग्रो से संबंधित इंस्पेक्टर दविंदर कौर ने कहा कि जिन आढ़तियों द्वारा जल्दी बोली लगाने की शिकायत की जा रही है उन आढ़तियों से पंजाब एग्रो. गेहूं ही नहीं खरीद रही है वही आढ़तियों की आपसी खींचातानी के कारण इस प्रकार के झूठे आरोप लगा रहे है।